बुधवार को शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी गिरकर खुले हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां -0.9 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 35127.81 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी -0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 10560.20 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी -0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 26461.60 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्‍टर -1.3 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।

Advertisement

यदि मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर बिकवाली का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स जहां -1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 14919.86 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी -1.4 फीसदी की गिरावट के साथ 13839.94 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

तो वहीं इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, हेल्‍थकेयर, ऑयल एण्‍ड गैस, बीएसई मेटल, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, बीएसई एफएमसीजी और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो एचपीसीएल, जी इंटरटेनमेंट, बीपीसीएल, आईओसी और एचडीएफसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में India बुल्‍स एचएसजी, यस बैंक, कोटक महिंद्रा, सन फार्मा और टाटा मोटर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 19174.31 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स भी -1.2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।