रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी कि आरबीआई जल्‍द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करेगा। RBI की ओर से जारी एक दस्‍तावेज में इस बारे में जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही 10, 50, 100 और 500 रुपए के मूल्‍य के नए नोट जारी कर चुका है। इसके अलावा बड़ी नोटों में 200 और 2000 के नए नोट जारी हो चुके हैं। बता दें कि 20 रुपए का यह नया नोट महात्‍मा गांधी की नई सीरीज में जारी होगा। साथ ही यह पहले जारी किए गए नोटों से आकार और डिजाइन में अलग होगा। तो वहीं पुरानी सीरीज में जारी नोट पहले की ही तरह चलते रहेंगे।

Advertisement

20 रुपए के नोटों का चलन

जी न्‍यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के हिसाब से 31 मार्च 2016 तक 20 रुपए मूल्‍य के 4.92 अरब नोट चलन में थे। मार्च 2018 में नोटों की संख्‍या बढ़कर करीब 10 अरब हो गई है। तो वहीं मार्च 2018 के अंत में, चलन में रहे कुल नोटों की संख्‍या में 20 रुपए के नोटों की हिस्‍सेदारी 9.8 प्रतिशत है।

20 रुपए के नए नोट के फीचर

यदि 20 रुपए के नए नोट की बात करें तो आरबीआई के एक नोटिफिकेशन के अनुसार नए नोट के नंबर पैनल में अंग्रेजी का अक्षर S होगा। नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्‍ताक्षर होंगे। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि इस नोट का डिजाइन पूर्व में इसी श्रृंखला में जारी 20 रुपए के नोट के समान होगा।

20 रुपए के नए नोट के अन्‍य फीचर

इसके अलावा 20 रुपए के नए नोट पर भी ऐतिहासिक इमारत की फोटो होगी। रिर्पोट के अनुसार 20 रुपए के नए नोट पर यूनेस्‍कों की ओर से विश्‍व धरोहर के रुप में प्रचलित महाराष्‍ट्र की अजंता की गुफाओं की फोटो होगी। नया नोट पुराने नोट के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत छोटा होगा। 20 रुपए का नया नोट भी नोटबंदी के बाद जारी किए गए आधुनकि सुरक्षा फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। 20 रुपए के नए नोट में पुराने के मुकाबले मुख्‍य बदलाव रंग और स्‍मारक का ही है।

फीचर में यह भी

नोटों पर अंकित 20 RBI सील, महात्‍मा गांधी की तस्‍वीर, आरबीआई लेजेंड, गारंटी और प्रोमिस क्‍लॉज, गर्वनर के हस्‍ताक्षर, अशोका पिलर जो अब तक हीथ्रेटो में मुद्रित थे, अब वे इंटैगलिओ में ऑफसेट प्रिंटेट होंगे। तो वहीं नोट में बाएं तरफ बना हुआ वर्गाकार आइडेंटिफिकेशन मार्क हटा दिया जाएगा।