लगातार चौथे दिन एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम सस्‍ते हुए हैं। सोमवार को पेट्रोल 21 पैसे सस्‍ता हो गया है। तो वहीं इस दौरान डीजल के दाम 19 पैसे घटे हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में लगातार सस्‍ते हो रही कच्‍चे तेल का असर भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड़ रहा है। आज पेट्रोल का दाम राजधानी दिल्‍ली में 69.86 रुपए लीटर हो गया है जो जनवरी 2018 के बाद का सबसे निचला स्‍तर है। 4 अक्‍टूबर 2018 को दिल्‍ली में पेट्रोल का दाम 84 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड उच्‍च स्‍तर पर चला गया था।

Advertisement

दिल्‍ली में आज डीजल का दाम 63.82 रुपए प्रति लीटर है। जबकि आज मुंबई में पेट्रोल का दाम 75.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है और डीजल का दाम 66.79 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

Advertisement

इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 71.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल 65.59 रुपए प्रति लीटर और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत 72.48 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल की कीमत 67.38 रुपए प्रति लीटर है।

आपको बता दें कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पिछले कुछ दिनों से कच्‍चे तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं, इसीलिए पेट्रोल-डीजल सस्‍ता हुआ है। तो वहीं लीबिया की ओर से कच्‍चे तेल का उत्‍पादन तेजी से बढ़ गया है। इसलिए अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर दाम 40 प्रतिशत तक कम हो गए है। अक्‍टूबर में कच्‍चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल था, जो कि अब 58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।