Vivo कंपनी ने क्रिसमसम से पहले स्मार्टफोन्स पर एक ऑफर की पेशकश की है। जी हां नए साल और क्रिसमस के मौके पर कंपनी अपने फ्लैगशिप मॉडल से लेकर बजट स्मार्टफोन तक पर ऑफर देगी। इन स्मार्टफोन में Vivo NEX, Vivo V11, V11 Pro, Y83, Pro और दूसरे मॉडल शामिल हैं। खास बात यह है कि आप इन्हें 101 रुपए में खरीद सकते हैं।
वीवो का यह ऑफर सिर्फ ऑफलाइन चैनल्स के लिए है और इस ऑफर का नाम न्यू फोन न्यू ईयर है। इस ऑफर की वैद्यता 41 दिन की है और यह 20 दिसंबर 2018 से लेकर 31 जनवरी 2019 तक चलेगा। यह ऑफर देश भर के सभी वीवो ऑथराइज्ड स्टोर्स के लिए है। इस ऑफर के तहत कस्टमर्स 10,000 रुपए से ज्यादा का स्मॉर्टफोन 101 रुपए के तत्काल पेमेंट करके खरीद सकते हैं। फिलहाल इसके बाद आपको 6 EMI देनी होगी।
आपको बता दें कि वीवो का स्मॉर्टफोन खरीदने के लिए आपको केवाईसी की जरुरत होगी। इसके लिए पैन कार्ड, वोटर आईडी या आधार कार्ड की जरुरत होगी। खरीदना है तो आपको 101 रुपए देने होंगे और केवाईसी करवाना होगा।
इस स्कीम के तहत रिटेलर स्मार्टफोन की कीमत को ईएमआई के 5 हिस्सों में तब्दील कर देगा। इस ऑफर के अलावा कंपनी HDFC जीरो डाउन पेमेंट ऑफर भी दे रही है। इसके तहत क्रेडिट डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 5 प्रतिशत का एडिशनल डिस्काउंट मिलेगा।
मुद्दे की बात यह है कि ऑफर यह है कि आपको स्मार्टफोन की पूरी कीमत देनी ही होगी, यदि एडिशनल डिस्काउंट को छोड़ दें, लेकिन फायदा यह है कि आप किश्तों में पैसे देकर इस फोल को ले सकते हैं और शुरुआत में आपको सिर्फ 101 रुपए ही देना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान