पेट्रोल-डीजल के कीमतों में आज शुक्रवार को बड़ी राहत देखने को मिली है। कच्चे तेल के दाम लगातार घट रहे हैं। ब्रेंट क्रूड 55 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया है। दूसरी तरफ रुपया भी डॉलर के मुकाबले 70 के नीचे ट्रेड कर रहा है। इसके चलते 2 दिन स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट आ गई। पेट्रोल का भाव आज 20 पैसे और डीजल का भाव 15 पैसे घटा।
दिल्ली में पेट्रोल का भाव 74.66 रुपए से घटकर 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में आज पेट्रोल का भाव 76.08 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 73.11 रुपए और कोलकाता में 72.55 रुपए प्रति लीटर है।
इसी तरह दिल्ली में डीजल के भाव में 15 पैसे की गिरावट आई। दिल्ली में डीजल का भाव 64.39 रुपए, मुंबई में 67.39 रुपए, बंगलौर में 65.74 रुपए, चेन्नई में 67.98 रुपए और कोलकाता में 66.15 रुपए प्रति लीटर हो गया। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत आप यहां देख सकते है।
पिछले 2 महीने में दिल्ली में पेट्रोल का भाव 12 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 11 रुपये प्रति लीटर घट चुका है। हांलाकि बता दें कि पिछले 3 महीने में क्रूड के भाव में 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। अपने शहर के डीजल की कीमत आप यहां देख सकते है।
वहीं कल रुपया डॉलर के मुकाबले 69.70 पर बंद हुआ था। क्रूड साल में पहली बार 55 डॉलर प्रति बैरल के नीचे गया। इन दोनों से ही भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। हम अपनी जरूरत का अधिकतर तेल आयात करते हैं। अगर डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होता हैं तो हमें आयात के लिए कम रुपये देने पड़ते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान