यदि आपको मदर डेयरी के प्रोडक्‍ट पसंद हैं तो आपके लिए यह खुशखबरी है क्‍योंकि अब कंपनी फूड आइटम के अन्‍य सेगमेंट में भी प्रवेश करने जा रही है। मदर डेयरी फ्रूट एण्‍ड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने हॉर्टीकल्‍चर ब्रांड के सफलता के चलते ताजा फलों, सब्जियों व अन्‍य किचन आइटम के ऑर्गेनिक रेंज को लॉन्‍च किया है। 'सफल ऑर्गेनिक' के नाम से पेश किए गए उत्‍पादों की यह नई रेंज सफल के मौजूदा खाद्य उत्‍पादों के साथ दिल्‍ली एनसीआर के 100 चुनिंदा सफल बूथों पर उपलब्‍ध होगी।

Advertisement

'सफल ऑर्गेनिक' ताजा फलों और सब्जियों जैसे सेव, अनार, मौसम्‍मी, नींबू, आलू, टमाटर, प्‍याज, अदरक, लहसुन आदि की व्‍यापक रेंज पेश करेगा। ये ताजा फल और सब्जियां महाराष्‍ट्र, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, मध्‍यपद्रेश और उत्‍तराखंड के सर्टिफाइड ऑर्गेनिक्‍स फॉम्‍स के किसानों से प्राप्‍त किए जाएंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि ताजा फल और सब्जियों के अलावा सुफल ऑर्गेनिक किचन इन्‍ग्रीडिएन्‍ट्स की व्‍यापक रेंज भी पेश करेगा, जिसमें दालें, चाल, मसाले, बाजरा, मेवे, आटा, बेसन, चीनी, नमक, पोहा एवं बायो-डीग्रेडेबल एवं रीसाइक्‍लेब पैकेजिंग के ढेरों विकल्‍प शामिल हैं।

मदर डेयरी के डायरेक्‍टर के अनुसार उपभोक्‍ताओं की बढ़ती जरुरतों को ध्‍यान में रखते हुए हम ऑर्गेनिक फल, सब्जियों एवं किचन इन्‍ग्रीडिएन्‍ट्स की नई रेंज लेकर आए हैं, जो सभी विनियामकों, उद्योगों, गुणवत्‍ता एवं खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुरुप हैं।

Advertisement

बता दें कि आने वाले समय में कंपनी अपनी 'सफल ऑर्गेनिक' रेंज में सीजनल फल एवं सब्जियां एवं शहद, रॉक साल्‍ट, साबुत मसालें एवं दालें भी पेश करेगी।