अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई भारी गिरावट से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत मिली हुई है। डीजल और पेट्रोल के दाम में हो रही बढ़ोतरी से गुरुवार को भी राहत मिली और कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।वहीं अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
हांलाकि आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें जहां 70 रुपये 63 पैसे प्रति लीटर, चेन्नई में 73 रुपये 29 पैसे प्रति लीटर, मुंबई में 76 रुपये 25 पैसे प्रति लीटर, जयपुर में 71 रुपये 37 पैसे प्रति लीटर, वहीं कोलकत्ता में 72 रुपये 71 पैसे प्रति लीटर रही। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत यहां देंखे।
दूसरी तरफ दिल्ली में डीजल 64 रुपए 54 पैसे प्रति लीटर, चेन्नई में 68 रुपए 14 पैसे प्रति लीटर, मुंबई में 67 रुपए 55 पैसे प्रति लीटर, जयपुर में 66 रुपए 91 पैसे प्रति लीटर और कोलकाता में 66 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर रहा। आप अपने शहर के डीजल की कीमत यहां देख सकते है।
इस बात पर भी गौर किया जाये तो यह बीते करीब एक महीने में ये चौथा मौका है जब कच्चे तेल के दाम में एक साथ बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अक्टूबर में चार साल के उच्चतम स्तर पर जाने के बाद कच्चे तेल के दाम में आई तकरीबन 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
अगर सप्लाई में तेजी और मांग में कमी का अंतर इसी तरह चला तो जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिल सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान