कच्चे तेल की गिरती कीमतों से लोगों को पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत मिल रही है। पिछले 4 दिन की बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर हो गए। बुधवार को इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
दिल्ली में पेट्रोल का भाव 70.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 64.54 रुपए प्रति लीटर रहा। मुंबई में पेट्रोल का भाव 76.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.55 रुपए प्रति लीटर रहा। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 73.29 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 72.71 रुपए प्रति लीटर रहा।
2 दिन से क्रूड के भाव में तेजी से गिरावट
चेन्नई में बुधवार को डीजल 68.14 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 66.30 रुपए प्रति लीटर रहा। नोएडा में पेट्रोल का भाव दिल्ली से कम है। नोएडा में पेट्रोल का भाव 70.45 रुपए प्रति लीटर रहा। पिछले 2 दिन से क्रूड के भाव में तेजी से गिरावट आ रही है।
इस कारण आगे पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की उम्मीद है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड 56.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
अक्टूबर से अब तक पेट्रोल का भाव कुल 14 से 15 रुपए घट चुका है। वहीं डीजल का भाव 11 से 12 रुपए प्रति लीटर घट गया है। अक्टूबर में पेट्रोल और डीजल अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे।
इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल का भाव 69.97 रुपए प्रति लीटर था। वहीं डीजल का सबसे कम भाव इस साल 59.70 रुपए प्रति लीटर रहा। मंगलवार को क्रूड के दाम में एक साथ 5 फीसदी की गिरावट आई। अब सबकी नजरें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर है जिसमें ब्याज दरों पर फैसला होगा।अपने शहर के डीजल के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान