अमेजन पे का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अमेजन पे अपने ग्राहकों के लिए 'अब बड़ा होगा रुपैया' ऑफर लेकर आया है, जिसमें उन्हें 4 हजार रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। कस्टमर्स को इस ऑफर का फायदा मोबाइल रीचार्ज, बिल का भुगतान, खाने का ऑर्डर, मूवी टिकट, ट्रैवल बुकिंग, दवाई, किराने का सामान और खिलौनों जैसे कई सामानों पर मिलेगा। इस ऑफर की शुरुआत मंगलवार यानी 18 दिसंबर से हो गई है और यह 31 दिसंबर तक सभी उत्पादों पर लागू होगा।
तो आइए आपको इस ऑफर के बारे में थोड़ा विस्तार से बताते हैं-
अमेजन पे के द्वारा अपने मोबाइन फोन्स को रिचार्ज कर ग्राहक बेहतरीन टॉकटाइम और डाटा प्लान्स पा सकते हैं। अमेजन पे पर यदि ग्राहक किसी भी पेमेंट मोड के जरिए रिचार्ज करते हैं तो उन्हें 30 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा, लेकिन वहीं रिचार्ज अमेजन पे के जरिए दोबारा कराने पर ग्राहकों को 30 रुपए का ही कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर के लिए किसी भी तरह के न्यूनतम रिचार्ज कीमत की जरुरत नहीं है और यह सभी मोबाइन ऑपरेटरों के रिचार्ज प्लान्स पर लागू है।
अमेजन पे के द्वारा भुगतान कर ग्राहक अपने डीटीएच पैकेज और ब्रॉडबैण्ड कनेक्शन्स को अपग्रेड कर सकते हैं और इस पर उन्हें कई रिवार्ड भी मिलेंगे। किसी भी ऑपरेटर की डीटीएच सर्विस का अमेजन पे के जरिए रिचार्ज कराने पर 20 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। तो वहीं बिजली, पोस्टपेड, लैंडलाइन, ब्रॉडबैण्ड और गैस के बिलों का अमेजन पे जरिए भुगतान करने पर 75 रुपए तक का कैशबैक कस्टमर्स को मिलेगा।
Aamazon Pay अपने ग्राहकों को फूड आइटम के ऑर्डर पर भी ऑफर दे रहा है। यदि आप अमेजन पे के टॉप पाटनर्स के जरिए खाने का ऑडर्र देते हैं, तो उन्हें बेहतर कैशबैक और अन्य ऑफर मिलेंगे। ग्राहक विभिन्न फूड एप्स और वेबसाइट से अमेजन पे के जरिए खाना ऑडर्र कर भारी कैशबैक पा सकते हैं।
जब आप मेक माई ट्रिप से कोई भी ट्रैवल बुकिंग कर अमेजन पे के जरिए भुगतान करें तो आपको 25 प्रतिशत तक का कैशबैक दिया जाएगा। फिलहाल यह 75 रुपए तक का है और नए यूजर्स को 125 रुपए का कैशबैक मिलेगा। रेडबस से बस टिकट बुक करने पर 25 प्रतिशत तक का कैशबैक और अधिकतम 75 रुपए तक मिल सकते हैं। यदि आप अमेजन प्राइम यूजर हैं तो 50 रुपए ज्यादा कैशबैक मिलेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान