कारोबारी सप्‍ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार लुढ़क गया है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां -0.3 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 36130.22 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 10847.80 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 26897.40 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्‍टर -0.9 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।

Advertisement

अगर मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 15280.53 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 14574.39 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

तो वहीं इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स और हेल्‍थकेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि ऑयल एण्‍ड गैस, बीएसई मेटल,बीएसई एफएमसीजी और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो एम एण्‍ड एम, सन फार्मा, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, बजाज फिंसर्व बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में जी इंटरटेनमेंट, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज एशियाई बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां -1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 21159.36 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.9 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स भी -1.8 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।