सोने के भाव में आज तेजी आ गई। दूसरी तरफ चांदी का भाव गिर गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 60 रुपए की तेजी आ गई और ये 32,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के भाव में मजबूत वैश्विक संकतों और लोकल ज्वेलर्स की खरीदारी से तेजी आई।
दूसरी तरफ चांदी का भाव 85 रुपए गिरकर 38,315 रुपए प्रति किलो हो गया। ट्रेडर्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने के लिए अच्छे संकेत रहे। डॉलर और शेयर बाजार में गिरावट के कारण सोने का भाव चमका। भारत में सोने के भाव से रुबरु होने के लिए यहां क्लिक करें।
ट्रेडर्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने के लिए अच्छे संकेत रहे। डॉलर और शेयर बाजार में गिरावट के कारण सोने का भाव चमका। इसके अलावा घरेलू ज्वेलर्स ने भी आज खरीदारी की।
दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 60-60 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,060 रुपए और 31,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी प्रकार गिन्नी का भाव 25,000 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.16 फीसदी बढ़कर 1,248.20 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का मूल्य 0.20 फीसदी बढ़कर 14.77 डॉलर प्रति औंस हो गया। भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं पिछले 2 दिन में सोने के भाव में 220 रुपये की गिरावट आ गयी थी।साप्ताहिक डिलीवरी में चांदी का भाव 49 रुपये की गिरावट के साथ 37,881 रुपये प्रति किलो रह गया है। इसके अलावा चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बना रहा।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका