कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 215.29 अंकों पर 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 36178.22 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी 50.90 अंकों पर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 10856.40 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स इस समय 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 15248.27 के स्‍तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 14540.27 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 26948.50 के स्‍तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्‍टर -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, बीएसई मेटल और बीएसई एफएमसीजी सेक्‍टर, बीएसई ऑयल एण्‍ड गैस और हेल्‍थकेयर सेक्‍टर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो पावर ग्रिड कॉर्प, वेदांता, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों की बात करें तो India बुल्‍स एचएसजी, बजाज फिंसर्व, कोटक महिंद्रा, भारती इंफ्राटेल और इंफोसिस गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

ग्‍लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 21513.69 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।