पिछले दो महीने से हो रही लगातार गिरावट के बाद सप्‍ताह के पहले दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी उछाल आया है। पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे तक और डीजल की कीमत में 10 पैसे तक उछाल आया है। चेन्‍नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे, दिल्‍ली में 91 पैसे, कोलकाता में 19 पैसे और मुंबई में 19 पैसे का उछाल आया है। तो वहीं, डीजल की कीमत में चेन्‍नई में 10 पैसे, दिल्‍ली में 9 पैसे, कोलकाता में 9 पैसे और मुंबई में 9 पैसे की बढ़ोत्‍तरी हुई है।

Advertisement

आज पेट्रोल की कीमत

इस तरह से प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत चेन्‍नई में 73.19 पैसे, दिल्‍ली में 70.53 रुपए, कोलकाता में 72.62 रुपए और मुंबई में 76.15 रुपए है। प्रति लीटर डीजल की कीमत चेन्‍नई में 68.07 रुपए, दिल्‍ली में 64.47 रुपए, कोलकाता में 66.23 रुपए और मुंबई में 67.47 रुपए है।

रविवार को पेट्रोल की कीमतें

बता दें कि रविवार को दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.34 रुपए, मुंबई में 75.96 रुपए, चेन्‍नई में 72.99 रुपए और कोलकाता में 72.43 रुपए है। नोएडा में 7 पैसे की कटौती के बाद प्रति लीटर कीमत 70.22 रुपए है। यहां डीजल प्रति लीटर 63.74 रुपए थी। शनिवार को यह कीमत दिल्‍ली में 70.34 रुपए, मुंबई में 75.96 रुपए, चेन्‍नई में 72.99 रुपए और कोलकाता में 72.43 रुपए प्रति लीटर थी।

रविवार को डीजल की कीमतें

जबकि रविवार को डीजल की कीमत में करीब 13 पैसे की और कटौती हुई थी। दिल्‍ली में प्रति लीटर डीजल की कीमत 12 पैसे घटकर 64.38 रुपए, मुंबई में 12 पैसे घटकर 67.38 रुपए, चेन्‍नई में 13 पैसा घटरक 67.97 रुपए और कोलकाता में 12 पैसे घटकर 66.14 रुपए थी।

ग्‍लोबल स्‍तर पर तेल की कीमतों में 30% तक की गिरावट

अक्‍टूबर 2017 से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमत में ग्‍लोबल स्‍तर पर करीब 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि सप्‍लाई ज्‍यादा हो गई है और डिमांड में कमी आ गई है। लगातार गिरती कीमतों के बीच तेल उत्‍पादन करने वाली देश की संस्‍था ओपेक और रसिया जैसे देश मिलकर कम तेल उत्‍पादन करने का फैसला लिया है।