सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं की लिए बड़ी खुशखबरी है क्‍योंकि आने वाले समय में सरकारी बैंकों द्वारा लगभग 1 लाख लोगों को नौकरी के लिए आवेदन फॉर्म भेजा जाएगा। जी हां सरकारी बैंक इस वित्‍त वर्ष में पिछली बार से दोगुनी हायरिंग करने की योजना बना रहे हैं। जिसमें से भारतीय स्‍टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक जैसे सरकारी बैंक आधुनिक बैंकिंग के हिसाब से बनने वाले रोल के तहत मार्च तक करीब 1 लाख प्रोफेशनल्‍स को हायर करने की प्रक्रिया शुरु कर चुके हैं।

Advertisement

इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स ने अपनी रिर्पोट में बताया है कि सरकारी बैंकों में क्‍लर्क कम और अफसर ज्‍यादा हैं। स्‍टाफिंग कंपनी टीमलीज के अनुमान के अनुसार, इन बैंकों में सिर्फ 10 प्रतिशत कर्मचारी क्‍लर्क ग्रेड के हैं। सिर्फ एसबीआई ऐसा सरकारी बैंक है, जहां 45 प्रतिशत कर्मचारी इस क्षेत्र के हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि बैड एसेट्स से जूझने के बाद सरकारी बैंक अब कॉम्पिटिशन पर फोकस कर दे रहे हैं। कारोबार को बढ़ावा देने के लिए पीएसयू कल्‍चर में बदलाव की जरुरत को उनको हायरिंग के तरीके में देखा जा सकता है। ये अब आधुनिक टेक्‍नोलॉजी से लैस टेलेंट और प्राइवेट/मल्‍टीनेशनल बैंकों के कर्मचारी को हायर करने पर फोकस कर रहे हैं।

Advertisement

सरकारी बैंक वेल्‍थ मैनेजमेंट, एनालिटिक्‍स, स्‍ट्रैटजी, डिजिटल, कस्‍टमर सर्विसेज जैसे स्‍पेशलाइज्‍ड रोल में सभी लेवल पर टैलेंट की तलाश कर रहे हैं।