सोमवार को सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। तो वहीं चांदी के दाम स्थिर रहे हैं। राजधारी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सर्राफा बाजार में सोने का भाव 190 रुपए गिरकर 32,000 रुपए पर पहुंच गया। तो वहीं चांदी का भाव 38,400 रुपए प्रति किलो पर स्थिर रहा। बता दें कि शनिवार को भी सोने के भाव में 30 रुपए की गिरावट आई थी। इस तरह 2 सेशन में सोने का भाव 220 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर गया है।
ट्रेडर्स के अनुसार स्थानीय ज्वेलर्स की कम मांग के कारण सोने के भाव में गिरावट आयी है। यह गिरावट शादियों के का सीजन खत्म होने के कारण आयी है। इसके अलावा ग्लोबल संकेत भी कमजोर थे। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 190-190 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 32,000 रुपए और 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। आपके शहर में सोने का भाव
इसी प्रकार गिन्नी का भाव 25,000 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहा। ग्लोबल स्तर पर न्यूयार्क में सोने का भाव 0.07 घटकर 1,238.20 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का मूल्य 14.64 डॉलर प्रति औंस हो गया है। आपके शहर में चांदी का दाम
तो वहीं साप्ताहिक डिलीवरी में चांदी का भाव 124 रुपए की हानि के साथ 37,930 रुपए प्रति किलो रह गया। इसके अलावा चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बना रहा।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका