देश की सबसे वैल्‍यूड टॉप 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण मार्केट कैप संयुक्त रूप से पिछले सप्ताह 42,513.94 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें सर्वाधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई रहा।

Advertisement

हिंदुस्तान यूनिलीवर एचयूएल, आईटीसी, इन्फोसिस तथा मारुति सुजुकी के मार्केट कैप में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज आरआईएल, एचडीएफसी बैंक , कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी के एम-कैप में गिरावट आई।

Advertisement

इन कंपन‍ियों का बढ़ा मार्केट कैप

समीक्षाधीन सप्ताह में एसबीआई का एम-कैप 12,271.31 करोड़ रुपये बढ़कर 2,58,054.45 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 10,724.92 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 3,08,248.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वहीं मारुति सुजुकी का m-cap 10,270.73 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,215.10 करोड़ रुपये, एचयूएल का 7,348.99 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,932.02 करोड़ रुपये और आईटीसी का मार्केट कैप 1,897.99 करोड़ रुपये बढ़कर 3,37,535.08 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement

इनका ग‍िरा मार्केट कैप

वहीं आरआईएल का मार्केट कैप 13,627.91 करोड़ रुपये घटकर 7,04,689.61 करोड़ रुपये रहा। जबकि टीसीएस का मार्केट कैप 2,514.10 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 7,46,443.13 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का 8,268.88 करोड़ रुपये घटकर 3,27,342.66 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 5,149.40 करोड़ रुपये कम होकर 2,39,399.48 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 3,235.01 करोड़ रुपये घटकर 5,69,184.46 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement

हांलाक‍ि मार्केट कैप के ह‍िसाब से रैंकिंग में शीर्ष 10 कंपन‍ियों में टीसीएस पहले पायदान पर रही है। उसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोस‍िस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, और मारुत‍ि सुजुकी का स्‍थान रहा है।