दुबई में रहने वाला 13 वर्ष का भारतीय आदित्यन राजेश, जो कि सॉफ्टवेयर कंपनी का मालिक बन चुका है। आदित्यन ने अपने कंपनी का नाम ट्रिनेट सॉल्युशंस रखा है।
नौ साल की उम्र में बनाया एप्प
आदित्यन की पैदाइश केरल की है। उन्होंने 4 वर्ष पहले महज नौ साल की उम्र में पहली मोबाइल एप्लिकेशन बना ली थी। आदित्यन ने अपने खाली समयों का भरपूर फायदा उठा कर इस काम में रुचि लिया। वह क्लाइंट्स के लिए लोगो और वेबसाइट भी डिजाइन कर चुके हैं।
आदित्यन का जन्म केरल के थिरूविला में हुआ
बता दें कि खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मात्र पांच साल की उम्र में कंप्यूटर का उपयोग शुरू करने वाले तकनीक के इस जादूगर ने अंतत: 13 साल की उम्र में अपनी कंपनी 'ट्रिनेट सॉल्युशंस' की शुरूआत कर दी है।
इतना ही नहीं आदित्यन ने दुबई के एक न्यूजपेपर को बताया कि मेरा जन्म केरल के थिरूविला में हुआ था। जब मैं पांच साल का था तो मेरा परिवार यहां आ गया। पहली बार मेरे पिता ने मुझे बीबीसी टाइपिंग दिखाई थी। यह बच्चों के लिए एक वेबसाइट है, जहां छोटी उम्र के छात्र टाइपिंग सीख सकते हैं।
12 से ज्यादा क्लाइंट्स के साथ काम कर चुके
आदित्यन की ट्रिनेट में कुल तीन कर्मचारी हैं, जो आदित्य के स्कूल के दोस्त और छात्र हैं। आदित्यन का कहना है कि वास्तव में एक स्थापित कंपनी का मालिक बनने के लिए मेरी उम्र 18 साल होनी जरूरी है। हालांकि अभी भी हम एक कंपनी की तरह ही काम कर रहे हैं। हम 12 से ज्यादा क्लाइंट्स के साथ काम कर चुके हैं और हमने उन्हें डिजाइन और कोडिंग सर्विसेज पूरी तरह फ्री दी हैं।
More Articles
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?
- ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट
- ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान
- Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें
- Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स