ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज को ध्यान में रखते हुए एक तरफ जहां फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेटीएम जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां आये दिन नए-नए सेल का आयोजन कर रही हैं। वहीं अब दूसरी तरफ गूगल ने भी ऑनलाइन शॉपिंग में अपनी दावेदारी पेश करते हुए गूगल शॉपिंग वेबसाइट की शुरुआत की है।
बता दें कि टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी गूगल ने भारत में अपनी शॉपिंग वेबसाइट गूगल शॉपिंग को लॉन्च कर दिया है। भारत में पहले सी ही फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम, स्नैपडील आदि शॉपिंग साइट्स लोकप्रिय हैं जिसे गूगल शॉपिंग से चुनौती मिल सकती है।
शॉपिंग अनुभव को पर्सनलाइज बनाने के लिए गूगल ने सर्च में ही एक शॉपिंग टैब को जोड़ा है। गूगल शॉपिंग इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी भाषा में उपलब्ध है।
भारत में गूगल शॉपिंग को 10 विभागों में बांटा गया है। ये डिपार्टमेंट सेल फोंस, स्पीकर्स, हेडफोंस और हेडसेट्स, पुरुषों के कपड़े, महिलाओं के कपड़े, किताबें, घड़ियां, मेक अप प्रोडक्ट्स, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, एप्लायंसेज और घर सजाने वाले प्रोडक्ट।
गूगल इंडिया के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेजिडेंट सुरोजीत चटर्जी कहते हैं, भारत में 400 मिलियन से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं। हालांकि, इनमें से सिर्फ एक-तिहाई लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी की है और इसमें ऑनलाइन रेल टिकट खरीदने वाले लोग भी शामिल हैं।
अनुभवी डेस्कटॉप शॉपर्स से लेकर एंट्री लेवल स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले पहली बार यूजर्स के लिए हमें उम्मीद है कि नए शॉपिंग अनुभव से लोगों को आसानी होगी।
बता दें कि भारत में करीब 58 मिलियन अनुमानित छोटे और मध्यम बिजनेस हैं। जिनमें से 35 फीसदी रिटेल ट्रेड में लगे हुए हैं। हालांकि, उनमें से बहुत कम लोग ऑनलाइन हैं। ऐसे में खुदरा विक्रेताओं को लाखों ऑनलाइन यूजर्स तक पहुंचने के लिए बड़ा मौका है।
गूगल शॉपिंग एक ही मंच पर खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को साथ लाएगी और लेनदेन और प्रोडक्ट की डिलीवरी मर्चेंट द्वारा संभाली जाएगी। हालांकि, सर्च इंजन पर अपने प्रोडक्ट को जोड़ने के लिए मर्चेंट को कोई फीस नहीं देनी होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान