बाजार में लगातार तीन दिन से हो रही बढ़त आज धीमी पड़ गई है। अन्‍य दिनों के मुकाबले कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी हल्‍की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 35941.96 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 10794.00 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी हल्‍की खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स इस समय 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 15205.84 के स्‍तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 14516.93 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

जबकि निफ्टी बैंक 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 26843.30 के स्‍तर पर कारोबार हो रहा है और निफ्टी के आईटी सेक्‍टर भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स और हेल्‍थकेयर सेक्‍टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, बीएसई मेटल, बीएसई ऑयल एण्‍ड गैस और बीएसई एफएमसीजी सेक्‍टर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो आईओसी, भारती एयरटेल, अल्‍ट्राटेक सीमेंट, ग्रेसिम और बीपीसीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में यूपीएल, एचसीएल टेक, अदानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और कोटक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

ग्‍लोबल मार्केट में एशियाई बाजार आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां -1.4 फीसदी की गिरावट के साथ 21502.27 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स -1.2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।