र‍िलायंस ज‍ियो के भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखते ही अन्‍य टेल‍िकॉम कंपन‍ियों के ब‍िजनेस पर खासा असर पड़ा है। कई टेल‍िकॉम कंपन‍ियों की हालत खराब हो गयी है, जिस कारण घाटे का सामना करना पड़ रहा है। यहीं वजह हैं कि कंपन‍ियों ने अब मर्जर तक करने का फैसला किया है।

Advertisement

बता दें कि जिन टेल‍िकॉम कंपन‍ियों को नुकसान उठाना पड़ा है उसमें प‍िछले दशक की नंबर वन टेल‍िकॉम कंपनी भारत‍ी एयरटेल भी शामिल है।

Advertisement

यहीं वजह हैं कि भारत के टेलीकॉम मार्केट में जियो को करारा जवाब देने के लिए एयरटेल नयी चाल चलने की तैयारी कर रही है। जी हां एयरटेल 1,000 रुपये से कम कीमत का नया 4जी स्मार्टफोन लांच करने वाली है।

इससे एयरटेल के अपने उन ग्राहकों को लुभाने की तैयारी में है, अब तक 2जी या 3जी सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। एयरटेल को उम्मीद है कि जब यह सस्ता 4जी स्मार्टफोन बाजार में आ जाएगा, तो उसके 4जी ग्राहकों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलेगी।

Advertisement

वहीं खबर है कि एयरटेल इस फोन के साथ कई सारे ऑफर्स भी देने की तैयारी में है। मालूम हो कि इस समय बाजार में 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 2,000 रुपये से 3,500 रुपये के बीच है। ऐसे में एयरटेल 1,000 रुपये से कम कीमतवाला 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर बाजार में धमाल मचा सकता है।

फिलहाल बाजार में जियो का सस्ता 4जी फोन का बोलबाला है, लेकिन यह फीचर फोन है। ऐसे में यह एयरटेल का बड़ा गेमप्लान माना जा रहा है।