रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मंगलवार को बताया कि उसने इंडियन बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक पर यह जुर्माना साइबर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है। आरबीआई की ओर से यह जानकारी एक रिलीज के जरिए दी गई है।
आरबीआई की ओर से 30 नवंबर 2018 को जारी रिलीज के मुताबिक, केंद्रीय बैंक ने इंडियन बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
बैंक पर यह जुर्माना बैंकों में साइबर सुरक्षा के ढांचे पर उसके परिपत्र का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है। बैंक की ओर से यह उल्लंघन फर्जीवाड़ों के वर्गीकरण और वाणिज्यिक बैंकों की रिपोर्टिंग पर आरबीआई के दिशानिर्देशों से संबंधित है।
इसमें कहा गया, "बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधानों के तहत आरबीआई में निहित शक्तियों के प्रयोग के रुप में इंडियन बैंक पर दिशानिर्देशों का पालन कर पाने में असफल रहने के कारण जुर्माना लगाया गया है।" आरबीआई की रिलीज में कहा गया कि यह कार्यवाही विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है।
शक्तिकांत दास अब आरबीआई के पद को संभालेंगे
वहीं आपको बता दें कि शक्तिकांत दास अब आरबीआई की कमान संभालेंगे। उर्जित पटेल के इस्तीफा देने के बाद उन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया गवर्नर नियुक्त कर दिया गया है। इससे पहले वह आर्थिक मामलों के सचिव रह चुके हैं और मौजूदा समय में वित्त आयोग के सदस्य थे। शक्तिकांत दास 1980 बैच के तमिलनाडु काडर के आईएएस अधिकारी हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान