चुनावी नतीजों के दूसरे दिन पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही कटौती पर ब्रेक लग गया है। आज यानी बुधवार को पेट्रोल डीजल के दामों में कोई कटौती दर्ज नहीं की गई। कल भी चुनावी नतीजों के दिन पेट्रोल डीजल के दामों में बहुत ही मामूली सी कटौती देखने को मिली थी।

Advertisement

कल देश में पेट्रोल के दामों में 10 पैसे प्रति लीटर की औसतन कटौती हुई तो वहीं डीजल के दामों में भी केवल 15 पैसे प्रति लीटर की औसतन कटौती देखने को मिली। आज बिना किसी बदलाव के पेट्रोल डीजल के दाम देश में कल यानी मंगलवार वाले ही लागू होंगे।

Advertisement

बुधवार को पेट्राल का दाम

देश की राजधानी द‍िल्‍ली में आज बुधवार को पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। आज दिल्ली में पेट्रोल कल दाम यानी 70.20 प्रति लीटर की दर से बिकेगा। वहीं कोलकाता में भी पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ जिसके बाद आज पेट्रोल के दाम 72.28 रुपये प्रति लीटर ही रहेंगे।

Advertisement

आर्थिक राजधानी मुंबई और चेन्नई में भी बिना किसी बदलाव के पेट्रोल के दाम कल वाले ही लागू होंगे। आज इन दोनों शहरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 75.80 और 72.82 रुपये प्रति लीटर हैं। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

कितना हुआ डीजल का दाम

देश की राजधानी द‍िल्‍ली में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। जिसके बाद आज द‍िल्‍ली में डीजल के दाम 64.66 रुपये प्रत‍ि लीटर पर है। वहीं मुंबई, कोलकता और चेन्नई में भी डीजल के दाम स्‍थिर बने रहे।

Advertisement

बिना किसी बदलाव के आज इन तीनों शहरों में डीजल के दाम क्रमशः 67.66, 66.40 और 68.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें