भारत में टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में नौकरी करने के लिहाज से एडोब Adobe सबसे अच्छी कंपनियों में मानी जा रही है। इसके बाद एनवीडिया Nvidia और माइक्रोसॉफ्ट Microsoft का नंबर आता है।
मंगलवार को वैश्विक रोजगार वेबसाइट इनडीड ने मंगलवार को अपने अध्ययन में इस बारे में जानकारी दी। इनडीड ने टॉप रैकिंग वर्क प्लेस के लिए भारतीय कर्मचारियों के बीच अध्ययन किया था। इस लिस्ट में मल्टी नेशनल कंपनियों का दबदबा कायम रहा।
इसरो Isro भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन इस लिस्ट में 10वें पायदान पर है। वहीं इस बात की भी जानकारी दें कि यह इस सूची में शामिल होने वाली अकेली सरकारी कंपनी है। शीर्ष 10 कंपनियों में सैप, अकामई टेक्नोलॉजीज, वीएमवेयर, सिस्को, इंटेल और सिट्रिक्स सिस्टम्स इंक शामिल हैं। हांलाकि रिपोर्ट में कहा गया, 'शीर्ष 5 कार्यस्थलों में बहुराष्ट्रीय कंपनियां (एमएनसी) शामिल हैं।
हांलाकि यह इस बात का साफ संकेत है कि नौकरी की तलाश करने वाले बड़ी भारतीय अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को करियर के लिहाज अच्छा मानते हैं। शीर्ष 15 कंपनियों में ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी भारतीय कंपनियां शामिल हैं।
जबकि इससे पहले फॉर्च्यून की तरफ से जारी दुनिया के सबसे अच्छे वर्क प्लेस की लिस्ट में सेल्सफोर्स लगातार दूसरे साल पहले नंबर पर कायम रहने में कामयाब रही। इसके बाद दूसरे नंबर पर हिल्टन और तीसरे नंबर पर मार्स रही। वहीं अगर चौथे नंबर की कंपनी की बात करें तो इंट्यूट इंक बेस्ट वर्क प्लेस रही।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान