काफी दिनों से चल रही अपवाह को उर्जित पटेल ने अपना इस्‍तीफा देकर लोगों का मुंह बंद कर दिया है। जी हां आज शाम 5 बजे के करीब भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से आरबीआई के गर्वनर और सरकार के तना-तनी चल रही थी, जिसके बीच यह अटकलें लगायी जा रही थी कि RBI गर्वनर अपना इस्‍तीफा दे सकते हैं। फिलहाल इस्‍तीफे की वजह वह अपना निजी कारण बता रहे हैं।

Advertisement

हाल ही में 5 दिसंबर को आरबीआई ने मौद्रिक नीति के चलते रेपो रेट प्रस्‍तुत किया था, जिसमें कि रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट को पिछले बार की दरों पर ही स्थिर रखा गया था। गर्वनर उर्जित पटेल और केंद्र सरकार में स्‍वायत्‍तता को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। हालांकि इस विवाद के बाद केंद्र सरकार में बयान दिया था कि उसके और केंद्र सरकार के बीच स्‍वायत्‍ता को लेकर कोई विवाद नहीं है।

Advertisement

तो वहीं रिर्पोट के अनुसार केंद्र सरकार और आरबीआई के विवाद के बीच केंद्र सरकार द्वारा आरबीआई के खजाने में पड़े सिक्‍योरिटी डिपॉजिट को लेकर था। जिसमें से केंद्र सरकार रिजर्व बैंक से अधिक अंश की मांग कर रही थी।

पटेल ने इस्‍तीफे में कहा है कि व्‍यक्तिगत कारणों की वजह से मैंने मौजूदा पद तत्‍काल प्रभाव से छोड़ने का फैसला किया है। वर्षों तक आरबीआई में विभिन्‍न पदों की जिम्‍मेदारियों के साथ मुझे रिजर्व बैंक में सेवा का मौका मिला, यह मेरे लिए सम्‍मान की बात है। आपको बता दें कि उर्जित पटेल का कार्यकाल सितंबर 2019 में खत्‍म होने वाला था।