पिछले दो महीने से अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल में आ रही गिरावट का फायदा घरेलू बाजार में ग्राहकों को भी मिल रहा है। सोमवार को एक बार फिर तेल के दामों में कटौती की गई है। आज पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 24 पैसे और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल 70.31 रुपए और डीजल 64.82 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। रविवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 70.55 रुपए और डीजल 65.09 रुपए प्रति लीटर के स्‍तर पर था।

Advertisement

आज पेट्रोल और डीजल का दाम

आपको बता दें कि दिल्‍ली में पेट्रोल 70 रुपए के आसपास पहुंच गया है। तो वहीं रविवार को मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में 23 पैसे और डीजल में 29 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके चलते यहां पर सोमवार को पेट्रोल का रेट 75.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.81 रुपए प्रति लीटर के स्‍तर पर पहुंच गया। जबकि कोलकाता और चेन्‍नई में पेट्रोल क्रमश: 72.37 रुपए और 72.92 रुपए के स्‍तर पर पहुंच गया। इसके अलावा डीजल क्रमश: 66.55 रुपए और 68.41 रुपए प्रति लीटर के स्‍तर पर पहुंच गया।

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी

तो वहीं दूसरी ओर ओपेक और गैर-ओपेक तेल उत्‍पादक देशों के बीच उत्‍पादन में कटौती पर सहमति की खबरों के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी आयी है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.14 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर पहुंच गई है। सउदी अरब और रुस सहित तेल उत्‍पादकों के बीच तेल उत्‍पादन में कुल 12 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती की सहमति बनी है। कच्‍चे तेल के उत्‍पादन में प्रतिदिन 12 लाख बैरल तक होने वाली कमी 1 जनवरी से छह महीने के लिए लागू होगी। ऐसे में एक बार फिर से तेल की कीमतों के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

चुनाव से पहले नहीं बढ़ने चाहिए तेल के दाम

यदि लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो यह संकेत सरकार के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कमी के बाद केंद्र सरकार ने भी पांच राज्‍यों के चुनाव से पहले एक्‍साइज ड्यूटी घटाकर राहत दी थी। इसके बाद कई राज्‍यों ने पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपए तक कम किए।

विभिन्‍न शहरों में तेल के दाम