पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल के भाव में 22 पैसे प्रति लीटर और चेन्नै में 24 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल की कीमतों में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे प्रति लीटर, जबकि मुंबई में 27 पैसे और चेन्नै में 26 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।
महानगरों में पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑइल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नै में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.70 रुपये, 72.75 रुपये, 76.28 रुपये और 73.33 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। चारों महानगरों के पेट्रोल पंप स्टेशनों पर डीजल क्रमश: 65.30 रुपये, 67.03 रुपये, 68.32 रुपये और 68.93 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा सौदा शनिवार को आईसीई पर पिछले सत्र के मुकाबले 2.08 फीसदी की बढ़त के साथ 61 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का जनवरी डिलीवरी अनुबंध 1 फीसदी की बढ़त के साथ 52.14 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गौरतलब है कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उनके सहयोगी तेल उत्पादक देश 12 लाख बैरल प्रतिदिन की दर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती पर सहमत हो गए हैं। यह अवधि छह महीने के लिए होगी, जो एक जनवरी से प्रभावी होगी।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति