पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही कटौती से आम आदमी काफी खुश है। क्रूड की कीमत में गिरावट के चलते भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो रही हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को दिल्‍ली में पेट्रोल का दाम 40 पैसे और डीजल का दाम 41 पैसे नीचे गिरा है। तो वहीं आज दिल्‍ली में पेट्रोल 70.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल 65.55 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गिरावट के बाद भी मुंबई में पेट्रोल के रेट सबसे ज्‍यादा बने हुए हैं यहां पेट्रोल 76.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल 68.59 रुपए प्रति लीटर है।

Advertisement

अन्‍य मेट्रो शहरों की बात करें तो चेन्‍नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 73.57 रुपए और 72.97 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। तो वहीं डीजल की कीमत इन शहरों में क्रमश: 69.19 रुपए और 67.28 रुपए प्रति लीटर रही है।

Advertisement

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सिर्फ केरल राज्‍य ने ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स घटाने का ऐलान किया है। केरल की राज्‍य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें 1 रुपए कम करने का फैसला लिया है, जो 1 जून से लागू हो गई हैं।

एक्‍सपर्ट के अनुसार अंतराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड 5 प्रतिशत लुढ़क गया है। ब्रेंट क्रूड के भाव 80 डॉलर से गिरकर 76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। इसीलिए घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमतें घटी हैं।