दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वॉरेन बफे के कोटक महिंद्रा बैंक में हिस्सेदारी लिए जाने की खबर के बाद बैंक के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त उछाल आया। बैंक का शेयर करीब 10 फीसद से अधिक की छलांग लगाने में सफल रहा, जो पिछले नौ सालों के दौरान इंट्रा डे ट्रेडिंग में आई सबसे बड़ी तेजी है।

Advertisement

जबकि खबरों के मुताबिक वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे इंक कोटक महिंद्रा बैंक में 10 फीसद हिस्सेदारी लेने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि बफे बैंक में 4 अरब डॉलर से लेकर 6 अरब डॉलर के बीच में निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि मीडिया में चल रही इस रिपोर्ट को लेकर स्टॉक एक्सचेंज ने कोटक महिंद्रा बैंक से स्पष्टीकरण की मांग की है। आरबीआई ने उदय कोटक को बैंक में उनकी हिस्सेदारी को इस साल के अंत तक कम कर 20 फीसद करने और 31 मार्च 2020 तक उसे घटाकर 15 फीसद करने का आदेश दिया है।

बता दें कि बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के आंकड़ों के मुताबिक 30 सितंबर 2018 तक उदय कोटक की बैंक में कुल हिस्सेदारी 29.73 फीसद है।

Advertisement

शुक्रवार के कारोबार में बैंक के शेयरों में 14 फीसदी से अधिक की उछाल आई है। जो तीन स‍ितंबर के बाद का सबसे बड़ी तेजी है। वहीं फरवरी 2010 के बाद से यह इंट्रा डे में सबसे बड़ी तेजी है।

हांलाकि अभी तक इस मामले में कोटक मह‍िंद्रा बैंक और ब‍र्कशायर हैथवे की तरफ से कोई आधिकार‍िक ट‍िप्‍पणी नहीं की गयी है।