जेट एयरवेज ने सीमित अवधि के ऑफर के तहत बेस फेयर 30 फीसदी तक घटा दिया है। बता दें कि यह छूट डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों ही नेटवर्क की फ्लाइट पर मिलेगा। इसके लिए 5 दिसंबर से बुकिंग शुरू हो गयी है। जो कि 11 दिसंबर तक चलेगी। यानी जेट एयरवेज की सस्ती फ्लाइट की सुविधा लेने के लिए केवल 7 दिनों का अच्छा ऑफर है।
छूट बिजनेस और इकोनॉमी दोनों क्लास को
जेट एयरवेज ने जानकारी दी है कि 30 फीसदी छूट का फायदा बिजनेस और इकोनॉमी दोनों ही क्लास के यात्रियों को मिलेगा। जेट एयरवेज की साझीदार एयरलाइनों द्वारा परिचालित कुछ कोडशेयर उड़ानों में भी यह ऑफर लागू होगा। बता दें कि विमानन कंपनी ने हाल ही में मुंबई और दिल्ली से होने वाली अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 65 अतिरिक्त फेरों की घोषणा की है।
इन बातों पर ध्यान रखना अनिवार्य
बिजनेस क्लास में डोमेस्टिक फ्लाइट की बुकिंग कम से कम 8 दिन पहले करनी होगी। यानी अगर 5 दिसंबर को बुकिंग करते हैं तो फ्लाइट कम से कम 13 दिसंबर की होनी चाहिए। डोमेस्टिक ट्रैवल के लिए अगर इकोनॉमी क्लास में बुकिंग करानी है तो फ्लाइट कम से कम 15 दिन बाद की होनी चाहिए।
यह छूट सेलेक्टेड फ्लाइट के लिए दी जा रही है। छूट वनवे या रिटर्निंग दोनों टिकट पर मिलेगी। जेट एयरवेज के पास यह अधिकार होगा कि वह बिना पूर्व सूचना के इस योजना में किसी तरह का बदलाव कर सके।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान