आयकर दाताओं को शीघ्र ही पहले से भरे हुए आईटीआर फॉर्म मिलेंगे, जिससे उनके लिए रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया और भी सरल हो जाएगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन सुशील चंद्रा का कहना हैं कि आयकर दाताओं को जल्द ही पहले से भरे हुए आईटीआर फॉर्म मिलेंगे। जिससे कि रिटर्न भरने की प्रक्रिया और सरल हो जायेगी।
कर विभाग पहले से भरे आयकर रिटर्न आईटीआर फॉर्म पर काम कर रहा है। यह प्रणाली इंप्लॉयर या किसी अन्य संस्था द्वारा स्रोत पर कर कटौती टीडीएस के तहत काटे गए टैक्स पर आधारित होगी। वहीं चंद्रा ने कहा कि आपको पहले से भरा हुआ रिटर्न फॉर्म मिलेगा और इस पर हम लोग काम कर रहे हैं क्योंकि आपका टीडीएस हमारे पास होता है। इसलिए हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
रिटर्न फॉर्म की प्रोसेसिंग को फास्ट करना
उन्होंने कहा कि हम रिटर्न फॉर्म को प्रोसेस करने का काम बहुत तेज करना चाहते हैं, संभवत: एक दिन या एक सप्ताह में। इस प्रणाली पर भी काम चल रहा है और इसमें करीब एक साल का समय लग सकता है। ऐसे में आपको पहले से भरा हुआ फॉर्म मिलेगा और आप बता सकेंगे कि वह फॉर्म सही भरा है। एसबीआई अगले साल से आपके पीएफ का पैसा नहीं संभालेगा ये भी पढ़ें।
आप की राय के बाद हम उसे स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि केवल 0.5 फीसदी मामलों की ही समीक्षा की जाती है और ऐसे मामलों का चुनाव भी कंप्यूटर द्वारा किया जाता है।
More Articles
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी