आईसीआईसीआई बैंक ने ड‍िज‍िटल बैंकिंग के 20 साल पूरे होने पर नए मोबाइल बैंक‍िंग एप्‍प आईमोबाइल लांच क‍िया है। जिसमें की बहुत सारे फीचर्स भी दिये गये है। इस एप्‍प में रोबोटिक्स आधारित निवेश सलाहकार 'मनी कोच' शामिल किया है। इसमें आप म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सिर्फ 1 क्लिक में पेपरलेस तरीके से अपना केवाईसी पूरा कर सकेंगे।

Advertisement

वहीं इसके अलावा अपने क्रेडिट कार्ड की सिक्योरिटी को मोबाइल फोन से ही कंट्रोल कर सकेंगे। बैंक के मुताबिक आप सिर्फ वॉयस कमांड देकर भी इस नए एप्‍प के जरिए फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। अभी ये सुविधा एप्पल के फोन में सिरि के जरिए शुरू की गई है। बैंक इसके अलावा 20 हजार रुपए की डिजिटल क्रेडिट भी इस में ग्राहकों को दे रहा है। ये एक तरह का डिजिटल क्रेडिट कार्ड है।

Advertisement

एप्‍प को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के एप्‍प स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके पास पहले से एप्प है तो आप अपना एप्‍प अपडेट कर सकते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने भी अपना नया एप्‍प लॉन्च किया था जिसमें गड़बड़ी आने के बाद उसे हटा लिया गया।

इस एप्‍प में आप अपने खर्च का ब्यौरा भी देख सकेंगे। इसके अलावा 3डी टच फीचर के साथ आप बिल पेमेंट, फंड ट्रांसफर और क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। मजे की बात तो यह हैं कि नए एप्प में ग्राहकों को खाना ऑर्डर करने, होटल बुकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट और किसी भी दुकानदार को यूपीआई से पेमेंट की सुविधा मिलेगी।

Advertisement

बता दें क‍ि नए एप्‍प में अब ग्राहकों को अपना बैलेंस चेक करने के ल‍िए एप्‍प लॉग‍िन की जरुरत भी न‍हीं होगी। ग्राहक ब‍िना लॉग‍िन के ही बैलेंस और क्रेड‍िट कार्ड की रकम देख सकेंगे। इतना ही नहीं अगर आपको हर महीने किसी को एक निश्चित रकम ट्रांसफर करनी है तो आप फेवरेट ट्रांजैक्शन में उसे डाल सकते हैं।