बैंकिंग सर्विस के लिए एक और नई सुविधा पेश की जा रही है। यदि आपका बैंक खाता है तो आप एटीएम के स्क्रीन पर एक QR कोड स्कैन करके भी कैश निकाल सकेंगे। बैंकों को एटीएम सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी एजीएस ट्रांजेक्शन टेक्नोलॉजी ने एक ऐसी व्यवस्था विकसित की है जिसमें कैश निकालने के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का उपयोग कर सकेंगे।
UPI कैश सर्विस में यूजर्स को कोई नई सर्विस या कोई नया एप डाउनलोड करने की जरुरत नहीं होती है, बल्कि सिर्फ यूपीआई आधारित मोबाइल एप ही काफी होता है। यदि कोई यूपीआई पेमेंट कर रहा है तो उसे सिर्फ एटीएम स्क्रीन का QR कोड स्कैन करने की जरुरत होगी।
एजीएस ट्रांजेक्शन टेक्नोलॉजी के सीएमडी के अनुसार कंपनी इसका डेमोस्ट्रेशन दे चुकी है। उन्होंने कहा कि हमने जिस किसी बैंक से बातचीत की है सभी ने इसके प्रति उत्साह दिखाया है। अब इस सर्विस को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की मंजूरी का इंतजार है। यह संस्था एटीएम नेटवर्क्स और यूपीआई प्लेटफॉर्म दोनों के लिए नियम-कानून तय करती है।
सबसे खास बात यह है कि जो यह सुविधा लॉन्च करने के लिए बैंकों को अपने मौजूदा एटीएम में बदलाव पर बड़ी राशि खर्च करने की जरुरत नहीं होगी। उन्होंने ने कहा कि यह मौजूदा कार्डलेस एटीएम निकासी से बेहतर है क्योंकि यह बिल्कुल आसान और तेज है। तो वहीं कंपनी के सीएमडी ने कहा है कि यूपीआई और एटीएम दोनों एक ही प्लेटफॉर्म से संचालित होते हैं और यूपीआई सुरक्षित ट्रांजेक्शन सिस्टम साबित हो चुका है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान