मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। ऐसी संभावना है कि दिल्‍ली और मुंबई जैसे शहरों में भी तेल के दाम 70 रुपए से कम हो सकते हैं अगर ऐसा होता है तो देश की आम जनता को काफी राहत मिलेगी। फिलहाल आज दिल्‍ली में पेट्रोल के भाव में 21 पैसे और 29 पैसे की कमी आयी है। पेट्रोल 71.72 और डीजल 66.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तो वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 73.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.29 रुपए लीटर दर्ज की गई है।

Advertisement

आपको बता दें कि इससे पहले 16 दिन में पेट्रोल पर करीब 4 रुपए और डीजल पर 3.62 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। फिलहाल, पिछले कुछ दिनों में करीब 4 डॉलर प्रति बैरल तक की कटौती हो चुकी है। आपके शहर में पेट्रोल के दाम

Advertisement

तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक की आगामी गुरुवार को अहम बैठक प्रस्‍तावित है। इस बैठक में कच्‍चे तेल के उत्‍पादन में कटौती पर फैसला हो सकता है। अगर कटौती पर सहमति बनती है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी का रुख देखने को मिलेगा। फिलहाल अमेरिका, रूस और सउदी अरब लगातार प्रोडक्‍शन बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

तो वहीं अमेरिका कटौती को लेकर फिलहाल तैयार नहीं है। अभी कच्‍चे तेल का भाव 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। तो दूसरी ओर डोनाल्‍ड ट्रंप चाहते हैं कि इसका भाव 54 डॉलर प्रति बैरल तक लाया जाए। आपके शहर में डीजल का दाम

इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच व्‍यापारिक तनाव कम होने से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण भारत में तेल का आयात महंगा हो जाएगा।