एशिया प्रशांत में रियल्टी सेक्टर में बेहतर निवेश संभावना की दृष्टि से मुंबई भारत का सबसे आकर्षक शहर है। उसके बाद बेंगलुरु और नई दिल्ली का नंबर आता है।

Advertisement

इस बात की जानकारी सोमवार को दी गयी है। अर्बन लैंड इंस्टिट्यूट (यूएलआई) तथा पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट इमर्जिंग ट्रेंड्स इन रीयल एस्टेट एशिया पैसिफिक 2019 की रिपोर्ट में रियल्टी निवेश संभावना की दृष्टि से एशिया के 22 बाजारों में मुंबई 13वें स्थान पर है। इस सूची में बेंगलुरु 16वें और नई दिल्ली 17वें स्थान पर है।

Advertisement

आपको यह जानकर खुशी होगा कि अगले साल यानी 2019 में विकास की संभावनाओं की दृष्टि से मुंबई को नौवें स्थान पर रखा गया है। बेंगलुरु 14वें और नई दिल्ली 13वें स्थान पर है।

पीडब्ल्यूसी इंडिया के रियल एस्टेट टैक्स पार्टनर भैरव दलाल का कहना हैं कि भारत एशिया प्रशांत में सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बना हुआ है।ज्यादातर शहर किराये तथा पूंजी मूल्य के हिसाब से शीर्ष के करीब हैं, भारत अधिक मूल्य सृजन के अवसर पेश करता है।

Advertisement

इस बात की भी जानकारी दिये कि मुख्य निवेश अब भी लोकप्रिय बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विकल्प के रूप में डाटा केंद्र और छात्र आवास नए क्षेत्र के रूप में उभर रहे हैं। भारत के पहले घरेलू रीट की सूचीबद्धता 2019 में होनी है, ऐसे में भारत रियल एस्टेट निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण निवेश गंतव्य बना रहेगा।