यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी की यूआईडीएआई ने बैंकों को आधार पेमेंट सिस्टम बंद नहीं करने को कहा है। UIDAI ने कहा है कि यह सिस्टम बंद होने से लोगों तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने में दिक्कत आएगी।
आपको बता दें कि UIDAI आधार जारी करने वाली संस्था है। यूआईडीएआई ने भारतीय स्टेट बैंक के एक पत्र के बाद बैंकों को यह निर्देश दिया है। SBI ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को यह पत्र लिखा था। 19 नवंबर को लिखे इस पत्र में एसबीआई ने आधार पेमेंट सिस्टम बंद करने की इच्छा जताई थी।
भारतीय स्टेट बैंक ने कहा था कि इस सिस्टम को जारी रखने से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हो सकता है। अब यूआईडीएआई ने कहा है कि इस मामले पर ध्यानपूर्वक विचार किया गया है। उसने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्यक्रम को संवैधानिक बताया था। खासकर आधार एक्ट के सेक्शन 7 को वैद्य बताया था।
बता दें की यूआईडीएआई ने यह भी कहा था कि सरकारी योजनाओं के लिए जहां आधार ऑथेंटिकेशन के उपयोग से पैसे के भुगतान या प्राप्ति की व्यवस्था काम कर रही है या आधार ई-केवाईसी के इस्तेमाल से बैंक खाते खोले गए हैं, उन्हें बंद करने की जरुरत नहीं है। आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले में इस तरह की व्यवस्था को बंद करने का आदेश नहीं दिया गया है।
आपको याद दिला दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस साल सितंबर में निजी कंपनियों के आधार इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन उसने सरकारी योजनाओं, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने और पैन जारी करने के लिए इसके इस्तेमाल की इजाजत दे दी थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान