अपने घर से दूर रह रहें लोगों को अक्‍सर कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर अगर हम बात करें बैचलर की तो उन्‍हें अपने रसोई घर को बसाने में परेशानी आती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्‍योंक‍ि ऐसे लोगों को ध्‍यान में रख कर 5 क‍िलो वाले एलपीजी स‍िल‍िंडर को लांच किया गया है। ताकि वे इसे आसानी से प्राप्‍त कर सकें। खासकर बता दें कि इसे ले जाने और लाने में कोई तरह क‍ी समस्‍या नहीं होगी।

Advertisement

एड्रेस प्रूफ की भी जरुरत नहीं

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन यानी आईओसी ने अपने ग्राहकों के ल‍िए नई योजना को पेश करने जा रही है। जी हां अगर कभी अचानक से एलपीजी सिलेंडर की जरूरत पड़े तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने कस्टमर्स को हाथों-हाथ एलपीजी सिलेंडर देने की सुविधा शुरू की है।

Advertisement

यानी आप कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर या रिटेल शॉप पर जाकर पैसे देकर तुरंत एलपीजी सिलेंडर ले सकते हैं। साथ ही इसके लिए एड्रेस प्रूफ भी नहीं लगेगा। आम तौर पर एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के 2-3 दिन के अंदर मिलता है।

5 किलो का होगा सिलेंडर

इंडियन ऑलय के ट्वीट के मुताबिक, अब कंपनी की हर रिटेल शॉप/डिस्ट्रीब्यूटर/पॉइंट ऑफ सेल्स पर 5 किलो का इंडेन गैस सिलेंडर उपलब्ध है। कस्टमर बिना किसी एड्रेस प्रूफ इन्हे तुरंत ले सकता है। सेफ्टी की बात करें तो ये सिलेंडर बीआईएस सर्टिफाइड हैं।

Advertisement

कितनी है कीमत

हम आपको बता दें कि इसकी कीमत इस वक्त दिल्ली में 5 किलो वाले नॉन सबिस्डाइज्ड इंडेन एलपीजी सिलेंडर की कीमत 295 रुपये है।