भारत के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफार्म पेटीएम ने व्यापारियों के लिए भुगतान परिदृश्य में नई पहल की है। पेटीएम 'इंस्टेंट बैंक सैटलमेंट' सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इससे व्यापारियों को अपने रोजमर्रा के नगद लेनदेन में सुधार लाकर अपना व्यापार तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

कंपनी का लक्ष्य 98 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का है जो अपनी दुकानों पर पेटीएम क्यूआर के जरिए भुगतान स्वीकार करते हैं। इस समाधान की मदद से कंपनी का लक्ष्य अपने ऑफलाइन स्टोर पर पेटीएम क्यूआर के जरिये भुगतान स्वीकार करने वाले 9.5 मिलियन व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का है।

Advertisement

पेटीएम पहला ऐसा डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफार्म था जिसने 'नेक्स्ट डे सेटलमेंट' यानी अगले दिन सेटलमेंट की सुविधा व्यापारियों को दी थी. और अब 'इंस्टैंट बैंक सेटलमेंट' के जरिये उसने डिजिटल भुगतान उद्योग में एक और नई पहल की है। पेटीएम एप्‍प पर ही व्यापारी अब यह चुन सकेंगे कि वे अपने कारोबारी लेन-देन कब सेटल करना चाहते हैं या वे जब चाहे तब इंस्टैंट सेटलमेंट भी कर सकते हैं।

Advertisement

कंपनी ने देशभर में दस लाख से ज्यादा व्यापारियों के लिए पायलट प्रोग्राम संचालित किया था। इसका उसे बहुत अच्छा फायदा मिला है। इसका लाभ यह हुआ कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी अब अपने ग्राहकों को पेटीएम के जरिये भुगतान करने के लिए जागरुक कर रहे हैं।

पेटीएम के सीओओ किरण वासीरेड्डी का कहना हैं कि 'हमने 10 लाख से ज्यादा व्यापारियों के लिए यह सुविधा आरंभ की थी। जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब 98 लाख व्यापारियों तक इस सुविधा को पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

Advertisement

इसी को आधार बनाकर हम अब अपने 9.5 मिलियन पार्टनर व्यापारियों के लिए यह सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। इस नई शुरुआत से हम व्यापारियों को इंस्टैंट लिक्विडिटी दे रहे हैं। इसी वजह से व्यापारी कह रहे हैं कि अब पेटीएम भी कैश जितना ही शक्तिशाली पेमेंट माध्यम बन गया है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है क्योंकि हम सही मायनों में देश को एक डिजिटल राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रगति कर रहे हैं।