यस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ राणा कपूर के बैंक के चेयरमैन पद के दावेदारी पेश किये जाने की संभावना नहीं है। इस बात की जानकारी सूत्रों के द्वारा दी गयी है। इस सप्ताह की शुरुआत में अशोक चावला के इस्तीफा देने के बाद से यह पद रिक्त है। इस खबर के बाद आज यस बैंक के शेयर में 4.5 फीसदी की तेजी आ गई। यस बैंक का शेयर 167.6 रुपए पर पहुंच गया।
हांलाकि सूत्रों ने बताया कि कपूर अगले साल जनवरी तक बैंक के प्रमुख बने रहेंगे।ऐसे में चेयरमैन पद के लिए उनके द्वारा दावेदारी पेश किये जाने की संभावना नहीं दिख रही है।
13 दिसंबर सिफारिश आरबीआई के पास भेजी जायेगी
बता दें कि इसके अलावा स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति पर भी विचार किया जाएगा। बैंक ने नियामक को दी गयी जानकारी में कहा है कि 13 दिसंबर को उसके निदेशक मंडल की नामांकन और पारिश्रमिक समिति (एनएंडआरसी) एवं निदेशक मंडल की बैठक होनी है।
बैंक ने कहा कि मीटिंग के दौरान इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के नाम पर विचार किया जाएगा और साथ ही नए चेयरमैन के लिए भी नाम या नामों की सिफारिश आरबीआई के पास भेजी जाएगी।
तीन बोर्ड मेंबर्स इस्तीफा दे चुके
बैंक के चेयरमैन अशोक चावला, वसंत गुजराती और आर चंद्रशेखर ने विभिन्न कारणों के लेकर बैंक से इस्तीफा दे दिया है। अभी इसी दौरान बैंक के उत्तम प्रकाश अग्रवाल को अपने निदेशक मंडल में शामिल किया था। इससे उसके बोर्ड में सदस्यों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान