देश में नोटबंदी के बाद आरबीआई की ओर से 2000 के नए नोटों की एक सीरीज निकाली गई। इन नोटों को हाई सिक्योरिटी नंबर के साथ छापा गया। लेकिन शायद उसका भी तोड़ निकाल लिया गाय है। यही वजह है कि देश में नकली नोटों की संख्या में इजाफे की बात कही जा रही है और इससे खुद आरबीआई चिंतित है।

Advertisement

आकड़ों के मुताबिक

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 2017-18 के दौरान 17,929 नकली नोटो को पहचान की गई। आरबीआई ने 2016-17 की सालाना रिपोर्ट में कहा था कि वर्ष 2015-16 में 6.32 लाख 2000 के फर्जी नोट पकड़े गए। वहीं पिछले वित्त वर्ष में 762072 नोट कब्जे में लिए गए, जो कि पिछले वित्त वर्ष से 20.4 फीसदी ज्यादा थे।

Advertisement

असली नोट की ऐसे करें पहचान

1. 2000 के नए नोट का बेस कलर मैजेंटा है और इसका साइज 66 मिमी गुणा 166 मिमी है।

2. नोट के फ्रंट पर महात्मा गांधी और पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर लगी है।

3. नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 2000 लिखा दिखेगा।
4. आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 2000 लिखा दिखेगा। देवनागरी में 2000 लिखा दिखेगा।
5. सेंटर में महात्मा गांधी की तस्वीर है।
6. छोटे-छोटे अक्षरों में आरबीआई और 2000 लिखा है। सिक्योरिटी थ्रीड है इसपर भारत, आरबीआई और 2000 लिखा है।
7. नोट को हल्का से मोड़ने पर इस थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है। गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ है।

Advertisement

8. यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप (2000) वाटरमार्क है।
9. ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।

10. यहां लिखे नंबर 2000 का रंग बदलता है। इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।

11. दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है।
12. दाहिनी तरफ आयताकार बॉक्स जिसमें 2000 लिखा है।

Advertisement

13. दाहिनी और बाईं तरफ सात ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं।

14. नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है।
15. स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो।
16. सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल।