लगभग डेढ़ महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम घट रहे हैं जिससे कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में जहां पर पेट्रोल के दाम 95 रुपए थे वो घटकर अब 72 रुपए तक पहुंच गए हैं जिससे आम जनता को काफी राहत मिली है। शुक्रवार को भी तेल के कीमतों में राहत प्रदान की हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल डीजल का दाम 37 पैसे और 41 पैसे नीचे गिरा है। जिसकी वजह माना जा रहा है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आना। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 72.87 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 67.72 रुपए दर्ज की गई है।
तो वहीं मुंबई में पेट्रोल का दाम आज 78.43 रुपए और डीजल का दाम 70.89 रुपए पहुंच गया है। तो वहीं कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 74.88 और डीजल की कीमत 69.57 रुपए हुई है। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
आपको बता दें कि दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 4 अक्टूबर को सर्वाधिक उंचाई पर पहुंच गई थी। इस दिन दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर था। डीजल का भाव 4 अक्टूबर का दिल्ली में 75.45 रुपए और मुंबई में 81.10 रुपए हो गया था। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
तेलों की कीमतों में लगातार हो रही कमी को क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट को मुख्य वजह माना जा रहा है। क्रूड ऑयल की कीमत में कमी की वजह से रुपया भी डॉलर के मुकाबले उच्च स्तर पर चल रहा है। कल से शेयर बाजार की भी रौनक बढ़ी है। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और Nifty बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित