देशभर में डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम बन चुके पेटीएम के प्रमुख विजय शेखर शर्मा की योजना जापान के बाजार में दबदबा कायम करने की है। उनका कहना हैं कि जापान में छा जाने के बाद वह अमेरिकी बाजार में अपनी पहुंच बढ़ा सकते हैं।

Advertisement

टाई वैश्विक शिखर सम्मेलन से इतर शर्मा ने कहा, जापानी बाजार में दबदबा बनाना वाकई अहम है। ऐसा मानना हैं कि बाजार है जो एक मोड़ पर खड़ा है।

Advertisement

यहां की जनता ने कई प्रयोग किए जो कि सभी क्रेडिट या डेबिट कार्ड को लेकर किये गये। हमारा मानना है कि इस बाजार में बेहतर अवसर हैं। वहीं जुलाई में सॉफ्टबैंक ग्रुप कारपोरेशन ने जापान में डिजिटल भुगतान सेवा 'पेपे' पेश करने की घोषणा की थी।

इसे वह याहू जापान कारपोरेशन के साथ संयुक्त उपक्रम बनाकर शुरू करने वाली थी और इसके लिए पेटीएम को सेवा सहयोगी बनाया गया था। इस सेवा की शुरूआत अक्टूबर में की गई। 'पेपे' में ग्राहकों को अपने खाते से वॉलेट में पैसे रखने की सुविधा मिलती है जिसका उपयोग वह जापान में डिजिटल भुगतान के लिए कर सकते हैं। जापान में अभी भी नकदी भुगतान की परंपरा है।

Advertisement

बता दें कि वर्तमान में जापान में नकदी रहित भुगतान का अनुपात मात्र 20 प्रतिशत है। बता दें कि जापान की सरकार 2025 तक इसे बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की दिशा में काम कर रही है।