भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के 3,000 ग्राहक सेवा केंद्रों पर जल्द ही आधार रजिस्ट्रेशन और अपडेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह जानकारी बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने दी है। इस परियोजना पर करीब 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
बता दें कि इसके साथ ही बीएसएनएल बैंकों एवं डाकघरों के साथ उन संस्थाओं में शामिल हो गई, जो आधार सेवाओं की पेशकश करती हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई ने इन संस्थाओं को आधार रजिस्ट्रेशन व अपडेशन के लिए अधिकृत किया है।
वहीं उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि इसके लिए सिस्टम तैयार करने में करीब तीन महीने का समय लगेगा और उपकरणों की खरीद में 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस काम में यूआईडीएआई, बीएसएनएल की मदद करेगा।
बीएसएनएल यूनियनों का आरोप, जियो को सरकार का संरक्षण ये भी पढ़ें।
हांलाकि बता दें कि श्रीवास्तव का कहना हैं कि उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया अब शुरू होगी और आधार सेवा उपलब्ध कराने वाला पहला ऐसा केंद्र संभवत: एक जनवरी से काम करना शुरु कर देगा।
वहीं यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडेय का कहना हैं कि अधिक केंद्रों से लोगों को ज्यादा आसानी होगी क्योंकि अभी अधिकतर लोगों के पास आधार है। उन्हें पते या अन्य विवरण उपलब्ध कराने के लिए ऐसे केंद्रों की जरूरत होगी। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों के पास अपडेशन कराने की सुविधा उपलब्ध होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान