सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट आयी है। सर्राफा बाजार में सोने का भाव गिरा लेकिन चांदी के भाव में हल्‍की तेजी देखने को मिली। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में कमजोर मांग के कारण सोने का भाव 20 रुपए गिरकर 31,540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। तो वहीं चांदी का भाव 60 रुपए चढ़कर 37,160 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Advertisement

ट्रेडर्स के अनुसार लोकल ज्‍वेलर्स की कम मांग से सोने के भाव में गिरावट आयी, हालांकि मजबूत ग्‍लोबल संकेतों से रेट ज्‍यादा नहीं गिरा। सोने के भाव पर मजबूत रुपए का भी असर पड़ा। इस कारण सोने का इंपोर्ट सस्‍ता हुआ है। आपके शहर में सोने का दाम

Advertisement

ग्‍लोबल स्‍तर पर सोना 0.36 प्रतिशत चढ़कर 1225.10 डॉलर प्रति आउंस चांदी का भाव 0.32 प्रतिशत चढ़कर 14.33 डॉलर प्रति आउंस हो गया। दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 20-20 रुपए की गिरावट के साथ 31,540 रुपए और 31,390 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। कल सोने का भाव 290 रुपए गिरा था। आपके शहर में चांदी का दाम

Advertisement

तो वहीं दूसरी तरफ आठ ग्राम वाली गिन्‍नी 24,700 रुपए पर स्थिर रही। साप्‍ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 82 रुपए चढ़कर 35,854 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्‍का लिवाल 72 हजार रुपए और सिक्‍का बिकवाल 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।