आयुष्‍मान भारत योजना के त‍हत तीन लाख गरीब लोगों को फायदा पहुंचा हैं इस बात की जानकारी मंगलवार को व‍ित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी है।

Advertisement

जेटली ने एक पुस्तक नये भारत का निर्माण-मोदी सरकार के दौरान आया बदलाव के विमोचन कार्यक्रम में कहा कि केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार व्यावसायियों और गरीबों दोनों के प्रति अनुकूल रुख रखती है। क्योंकि देश को गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिये बड़ी मात्रा में संसाधनों की आवश्यकता है।

Advertisement

इस मौके पर जेटली ने कहा कि प‍िछले डेढ महीने की अवधि में करीब तीन लाख लोगों ने आयुष्‍मान भारत स्‍वास्‍थ्‍य योजना के त‍हत अस्‍पताल में इलाज कालाभ उठाया है। यह देश के सबसे गरीब 10 करोड़ पर‍िवारों में से हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना नाम दिया गया है।

Advertisement

इसके तहत प्रत्येक गरीब परिवार को पांच लाख रुपए तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया गया है। योजना में देश के 10.74 करोड़ गरीब परिवारों को पैनल में शामिल अस्पतालों के नेटवर्क में भर्ती होकर इलाज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जेटली ने इस अवसर पर कहा कि यदि देश को अगले एक या दो दशक के दौरान दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले अधिक तेज गति से वृद्धि हासिल करनी है तो ग्रामीण क्षेत्र का योगदान बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा, नये भारत में आज 1971 के नारे पूरी तरह से बेकार हो गये हैं। उन्होंने कहा कि आज हम व्यावसायियों और गरीब दोनों के प्रति अनुकूल रुख रख्ते हैं। एक के बिना दूसरे का काम नहीं चल सकता।

Advertisement

वहीं नये भारत का न‍िर्माण मोदी सरकार के तहत आया बदलाव में अर्थव्‍यवस्‍था से लेकर कूटनीत‍ि और शिक्षा से लेकर जन स्‍वास्‍थ्य तक पर 51 न‍िबंध लिखे गये हैं। पुस्‍तक की पहली प्रत‍ि राष्‍ट्रपति रामनाथ कोव‍िंद को भेंट की गयी है।