बुधवार को आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा बाजार में चांदी का भाव भी गिरा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 290 रुपए गिरकर 31,560 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। लोकल ज्वेलर्स और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण इसमें गिरावट आई।

Advertisement

चांदी का भाव 200 रुपए गिरकर 37,100 रुपए प्रति किलो रहा। चांदी में सिक्का बनाने वालों और इंडस्ट्री की कम मांग रही। बाजार के जानकारों के मुताबिक स्थानीय ज्वेलर्स और रिटेलर्स ने सोने, चांदी में ज्यादा रूचि नहीं दिखाई। मुंबई में सोने का भाव गिरकर 31299 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव 36,918 रुपए रहा। भारत में आज सोने की कीमत क्‍या हैं जानने के ल‍िए यहां क्‍लिक करें

Advertisement

हांलाकि बता दें कि सिंगापुर में वैश्विक स्‍तर पर सोना 0.13 फीसदी ग‍िरकर 1213 डॉलर प्रति आउंस चांदी का भाव 0.18 फीसदी ग‍िरकर 14.10 डॉलर प्रत‍ि आउंस हो गया। द‍िल्‍ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 290 रुपये की ग‍िरावट के साथ 31,560 रुपए और 31,410 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। भारत में चांदी की कीमत से रूबरू होने के लि‍ए यहां क्‍ल‍िक करें

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए गिरकर 24,700 रुपए पर आ गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 253 रुपए गिरकर 35,782 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी। चांदी सिक्का 1000 रुपए गिर गया। चांदी सिक्का लिवाल 72 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गए।