वेब चेक-इन करते वक्त सीटों के चयन पर शुल्क लेने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया में लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद इंडिगो ने इस फैसले पर अपने पांव पीछे खींच लिए हैं। इंडिगो ने सोमवार दोपहर इस फैसले की जानकारी दी।

Advertisement

इंडिगो ने एक बयान में कहा, 'पसंदीदा सीटों की कीमत की शुरुआत महज 100 रुपये से शुरू होती है। हालांकि फिर भी कुछ फ्री सीटें उपलब्ध हो सकती हैं। विमान के उड़ान भरने से पहले एक दिन पहले कुछ फ्री सीटें उपलब्ध होती हैं।

Advertisement

ऐसे में, अगर यात्री पसंदीदा सीट का चयन नहीं करता है और सीट के चयन के लिए शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहता है। तो वह वेव चेक-इन करते वक्त किसी भी फ्री सीट को रिजर्व कर सकता है या फिर उसे एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान सीट दिया जाएगा। वेब चेक इन के ल‍िए इंडिगो लेगा शुल्‍क ये भी पढ़ें

Advertisement

वहीं एयरलाइंस ने कहा, 'यह एक आम तरीका है, जिसे पूरी दुनिया में व्यवहार में लाया जाता है। यात्री एयरपोर्ट पर सीट पा सकते हैं, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती कि वह सीट उनकी पसंद के अनुसार हो सकती है।

इंडिगो का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा कि देखने में आया है कि एयरलाइन कंपनियां वेब चेक-इन करते वक्त सभी सीटों के लिए चार्ज कर रही हैं।

Advertisement

हम उन शुल्कों की समीक्षा कर रहे हैं और देखेंगे कि वे अनबंडल्ड प्राइसिंग फ्रेमवर्क के दायरे में आती हैं या नहीं। नागरिक उड्डयन महानिदेशक बीएस भुल्लर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि वह मुद्दे की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रहे हैं।