भारतीय कंपनियों पर एक बार फिर विदेशी कंपनियां की नजर पड़ रही है। तभी तो दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस भारत के बिग बाजार पर अपनी नजर डाल रहे हैं। बिग बाजार, एफबीबी, फूड बाजार, ईजी डे, होमटाउन समेत कई रिटेल चेन और ब्रांड फ्यूचर ग्रुप के तहत आते हैं। फ्यूचर ग्रुप का मार्केट वैल्यू 26 हजार करोड़ से भी ज्यादा है।
वॉलमार्ट द्वारा Flipkart का अधिग्रहण करने के बाद अमेजन और फ्यूचर ग्रुप के बीच यह समझौता काफी अहम माना जा रहा है।
हालांकि अमेजन कंपनी फॉरेन पोर्टफोलियो इंवेस्टर रूट के तहत फ्यूचर ग्रुप में सिर्फ 9.5 प्रतिशत स्टेक खरीदने की तैयारी में हैं। उम्मीद है कि दोनों कंपनियां जल्द ही इस एग्रीमेंट को फाइनल कर देंगी और दिसंबर में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद भविष्य में अमेजन FRL का टेकओवर करने के बारे में भी सोच सकती है।
बता दें फ्यूचर ग्रुप की मार्केट वैल्यू 26,648.69 करोड़ रुपए है। इस साल जुलाई से सितंबर के बीच कंपनी ने 4,928.69 करोड़ रुपए का कारोबार किया है और इसमें नेट प्रॉफिट 175.10 करोड़ रुपए रहा है। एफएमसीजी फूड, फैशन और फुटवियर में कंपनी के 80 ब्रॉडंस हैं और कंपनी की 50 प्रतिशत सेल्स रिटेल नेटवर्क से होती है। अरुणांचल प्रदेश को छोड़कर देश के 355 शहरों में फ्यूचर ग्रुप के 1,123 स्टोर्स हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान