अगर आप फ्लाइट में यात्रा के दौरान वेब चेकइन करते हैं तो अब ये सेवा आपको मुफ्त में नहीं मिलेगी। कंपनी ने बताया कि नई पॉलिसी 14 नवंबर से लागू कर दी गयी है। आपको बता दें कि फ्लाइट में यात्री उड़ान भरने से 48 घंटे पहले वेब चेक-इन की सुविधा उठा सकते हैं। इससे एयरपोर्ट पर लंबी लाइनों को कम करना होता है।
कंपनी द्वारा वेब चेक-इन पर शुल्क लगाए जाने से अब यात्री बिना ओवरहेड की सीटों का चयन नहीं कर पाएंगे। लेकिन अगर यात्री अपनी पसंद की सीट में बैठकर सफर करना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए एयरपोर्ट पर सेल्फ चेक-इन करना होगा।
हांलाकि इंडिगो ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार सभी एयरलाइंस में एक्स्ट्रा लेगरूम और स्पेस के लिए ज्यादा शुल्क देना होता है। इंडिगो में एक्स्ट्रा लेगरूम और सुविधाओं के लिए 200 रुपए से 600 रुपए के बीच शुल्क देना पड़ता है।
वेब चेक-इन की प्रक्रिया 48 घंटे पहले शुरू होती है और 2 घंटे तक खुली रहती है। घरेलू क्षेत्रों में उड़ान भरने वाले यात्री निर्धारित समय से 1 घंटे पहले किसी भी समय वेब चेक-इन कर सकते हैं।
वेबसाइट पर किये गये बड़े-बड़े वादे
एयरलाइन की वेबसाइट पर कहा गया है कि हवाई अड्डे पर लंबी कतारों से बचें और वेब चेक-इन के साथ परेशानी मुक्त यात्रा करें। घरेलू क्षेत्रों में उड़ान भरने वाले यात्री निर्धारित समय से 1 घंटे पहले किसी भी समय वेब चेक-इन कर सकते हैं।
इसके अलावा, सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों, अकेले सफर कर रहे नाबालिग या फिर ग्रुप बुकिंग करने वाले लोग इस वेब चेक इन सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते। वैसे एक तरफ जहां मोबाइल बोर्डिंग पास आम हो रहे हैं। वहीं इंडिगो आपको अपने बोर्डिंग कार्ड का प्रिंटआउट लाने के लिए कहता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान