दिसंबर महीने से टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज और घरेूल उपकरण खरीदना महंगा हो सकता है। यह बढ़ोतरी टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियां की ओर से की जाएगी। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और सीमा शुल्क में बढ़ोतरी से इन उत्पादों की लागत बढ़ी है।

Advertisement

हारी बिक्री के मद्देनजर कपनियों ने बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने के बजाए खुद अस्थायी रूप से वहन किया। लेकिन, अगले महीने से वे इन सामानों की कीमत में सात से आठ प्रतिशत वृद्धि करने की तैयारी में है। पैनासोनिक इंडिया अपने उत्पादों के दाम में 7 प्रतिशत तक की वृद्धि करने के लिए तैयार है जबकि कुछ अन्य कंपनियां पहले ही कीमतों में वृद्धि कर चुकी है।

Advertisement

डॉलर बना वजह

पैनैसोनिक इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष शर्मा ने बताया, पिछले कुछ महीने में रुपये में गिरावट आई है, जिसका असर लागत पर पड़ा है। हमने ग्राहकों के लिए बढ़ी लागत मूल्य का बोझ झेलने की काफी कोशिश की लेकिन बाजार की स्थिति को देखते हुए हमें अगले महीने से दाम में 5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी। 

हायर कंपनी कीमतों में वृद्धि प्रभावी

हायर इंड‍िया के अध्‍यक्ष एरिक ब्रगैंजा का कहना हैं कि हमने यह सुनिश्चित किया हैं कि भारत में त्‍योहारी सीजन के बाद कीमतों में वृद्धि प्रभावी होगी। क्‍योंक‍ि त्‍योहार सीजन में बड़े पैमाने पर लोग कंज्‍यूमर डयूरेबल्‍स खरीदते हैं। वहीं भारत में त्‍योहारी सीजन ओणम से शुरू होता है और दशहरा के बाद द‍ीपावली के साथ खत्‍म होता है। उद्योग की कुल ब‍िक्री में से एक तिहाई त्‍योहारी सीजन के दौरान ही हास‍िल होती है।

 

सोनी कंपनी संशोधन नहीं करेंगी

हांलाकि सोनी जैसी कंपनी की फ‍िलहाल मूल्‍य में संशोधन करने की योजना नहीं है। सोनी इंड‍िया के एक प्रवक्‍ता का कहना हैं कि हमारी टीवी के मूल्‍य में संशोधन करने की कोई योजना नहीं है।