पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवे दिन गिरावट आयी है। दिल्‍ली में आज पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे और डीजल में 41 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में पिछले एक महीने से तेल में नरमी का फायदा उपभोक्‍ताओं को मिल रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को दिल्‍ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 74.49 रुपए, 76.47 रुपए, 80.03 रुपए और 77.32 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई।

Advertisement

यदि डीजल की कीमत की बात करें तो दिल्‍ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में क्रमश: 69.29 रुपए 71.14 रुपए, 72.56 रुपए 72.56 रुपए और 73.20 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए। तेल कंपनियों ने सोमवार को दिल्‍ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल में 35 पैसे और चेन्‍नई में 37 पैसे प्रति लीटर की कमी की है। डीजल में दिल्‍ली और कोलकाता में 41 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्‍नई में 43 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम

Advertisement

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में 3 अक्‍टूबर के बाद ब्रेंट क्रूड के दाम में 30 प्रतिशत से ज्‍यादा जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्‍ट टेक्‍सास इंटरमीडिएट यानी WTI के भाव में 33 प्रतिशत की कमी आयी है। फिलहाल बीते सप्‍ताह में आयी भारी गिरावट के बाद कच्‍चे तेल के दाम में रिकवरी देखी जा रही है। देखें अपने शहर में डीजल का दाम

Advertisement

एक्‍सपर्ट के अनुसार कच्‍चे तेल के दाम में फिलहाल उठाव की संभावना कम दिख रही है, जबकि इस बात की प्रबल संभावना है कि 6 दिसंबर को वियना में ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्‍सपोर्टिंग कंट्रीज यानी ओपेक की बैठक में सउदी अरब तेल की आपूर्ति घटाने पर जोर डालेगा। तो वहीं ओपेक के सभी सदस्‍यों के बीच तेल का उत्‍पादन घटाने पर सहमति होने की संभावना कम है। तो वहीं अमेरिका में कच्‍चे तेल का भंडार बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।